चिल्फी कन्या आदिवासी छात्रावास के अधीक्षिका छात्रावास से रहते हैं नदारद… गार्ड व रसोइया के भरोसे कन्या छात्रावास

भुवन पटेल@कवर्धा। बोड़ला विकासखंड के वनांचल ग्राम चिल्फी में संचालित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रसोइया और होम गार्ड के भरोसे संचालित है । यहां की अधिक्षिका हमेशा गायब रहती हैं । जिससे बच्चों को वहां पर संचालित सुविधाओं का लाभ नही मिल पाता । जिसके चलते शासन की मंशानुरूप आदिवासी बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भोजन नही मिल पा रहा है ।

अधीक्षिका रहती हैं गायब

वहां पर पदस्त रसोइया व बच्चों ने बताया कि अधीक्षिका सप्ताह में दो तीन दिन ही रहती हैं बाकी समय अपने घर दुर्ग चली जाती हैं लेकिन 2 अप्रैल को आई थी और 3 दिन रुकने के बाद चली गई थी उसके बाद बीच मे और आई थी लेकिन लगभग दस दिन हो गए अभी नही आई है । वही अधीक्षिका ने बताया कि 13 को बैठक में शामिल होने के बाद तीन दिन की अवकाश लेकर अपने घर आ गई हूं । महत्वपूर्ण बात यह है कि अब अधीक्षिका सही बोल रही है कि वहां पर अध्ययनरत बच्चे और उन बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले रसोइया दाई ।

शासन के मंशानुरूप नही हो रहा बच्चों का विकास

छत्तीसगढ़ सरकार सब वर्गों का ध्यान में रखते हुए आदिवासी बच्चों व बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व विकास के लिए आश्रमों व छात्रावासों की व्यवस्था कर वहां आवासीय सुविधाएं की व्यवस्था रखा गया हैं । जहां पर बच्चों के सुबह से लेकर रात्री तक का पढाई लिखाई से लेकर योगा , भोजन सहित सभी कार्यो को कालखंड में विभाजित किया गया हैं इन्ही सभी कार्यो के लिए वहां पर अधीक्षक व अधीक्षिका का नियुक्ति किया जाता है लेकिन बच्चों के परीक्षा के समय अधीक्षिका का छात्रावास में नही रहने से बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ अन्य कार्यो पर ध्यान नही देने से उनका शैक्षणिक व अन्य विकास की संभावना कम हो जाता है ।

मीनु का पालन नही

आश्रम व छात्रावासों में आवासीय शिक्षा ग्रहण करने वालो बच्चों के लिए प्रतिदिन नास्ता व भोजन के लिए अलग -अलग मीनू होता है इनसब के लिए वहां के अधीक्षक जिम्मेदार होता है लेकिन अधीक्षक के नही रहने से मीनु के पालन की उम्मीद करना संभव नही है ।

फोन नही उठाया अधिकारी

प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास के छात्राओं व रसोइया से अधीक्षक व वहां पर वर्तमान में निवासरत छात्राओं से जानकारी लेने के बाद उक्त अधीक्षिका के संबंध में जानकारी लेने कवर्धा के सहायक आयुक्त आर एस टण्डन के मोबाइल नम्बर 9424218890 ,8319556897 पर संपर्क किया गया । फोन की घण्टी बजी लेकिन काल नही उठाया ।

नियमित निरीक्षण का अभाव

जिले में संचालित आश्रम , छात्रावास में आवासीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था किया गया है जिसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है लेकिन अधिकारी भी नियमित निरीक्षण नही करते यदि करते तो बच्चों के परीक्षा चल रहा है और अधीक्षक गायब है । यह समझ से परे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *