अमलीपदर को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

अमलीपदर। राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद विधिवत रूप से ग्राम अमलीपदर को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया गया है। अमलीपदर को तहसील बनाने को लेकर करीब 36 ग्राम पंचायत के लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए। अमलीपदर को तहसील का दर्जा दिया है। तहसील बनने के बाद अब क्षेत्रवासियों को आवश्यक कार्यों के लिए 55 किलोमीटर दूर मैनपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमलीपदर के क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्रवण सतपथी ने कहा कि यह समस्त क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का क्षण है। तहसील बनने पर समय की बचत होगी उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रोशन अवस्थी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने पर इसका लाभ किसानों, व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। अमलीपदर सरपंच सेवन पुजारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव, निर्भय सिंह ठाकुर, त्रिलोकी तिवारी, विनय पांडे, जोरावर सिंह राजपुरोहित, उत्तम सेन, पंकज मांझी, बंशी साहू, मनीष सिन्हा, विक्की भोसले, नरेंद्र ताम्रकर, संतोष मिश्रा, अमित पांडेय, सभी ने अमलीपदर को तहसील का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *