के के खेलवार ने क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना किये
चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को श्रीराम भक्त हनुमान जी की जन्मोत्सव अहिवारा विधानसभा के गांव गांवं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुरमुन्दा चौंक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालिसा, सुन्दरकांड व रामायण पाठ के साथ पूजा अर्चना की गई।महाप्रसाद का वितरण किया गया।सन् 1983 में निर्मित इस हनुमान मंदिर में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के. के. खेलवार ने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
खेलवार के साथ सुदर्शन गिरी महामंत्री भाजपा अहिवारा मंडल, हीरा लाल वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अहिवारा, बोधन महिलांग वरिष्ठ कांग्रेस नेता,पंकज सीकट मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी अहिवारा, प्रवेश शर्मा अध्यक्ष भाजयुमो अहिवारा, सोमकांत वर्मा पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो अहिवारा,अशोक जैन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,चंद्रभान पाटिल, रामायण द्विवेदी मंत्री भाजपा अहिवारा, प्रेमलाल साहू,शिब्बू राजपूत, नागेश साहू, डागेन्द्र साहू आदि उपस्थिति थे।
