साहू समाज के युवाओं पाटन से तेलीगुंडरा तक निकाली बाइक रैली भक्त माता कर्मा की जयकारों गुंजा पाटन


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा दो दिवसीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन 16 एवं 17 अप्रेल को तेलीगुंडरा में आयोजित की गई है।
आज तहसील के युवा संयोजक गोपेश साहू के नेतृत्व में विश्राम गृह पाटन से तेलीगुंडरा तक तहसील के सभी 98 इकाई के युवाओ द्वारा विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली पाटन नगर में भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम स्थल तेलीगुंडरा पहुंची।
बाईक रैली में प्रमुख रूप से राजू साहू, शशिभूषण साहू,परस साहू,राजीव साहू, सोहन साहू,मधुकांत साहू,अशोक साहू,घनश्याम साहू, रघुनंदन साहू,उदय साहू,डिजेन्द्र साहू,राजेश साहू, हितेश साहू, लालजी साहू, डोमन साहू,मनीष साहू, भूपेंद्र साहू, संदीप साहू,चेतन साहू, लोकेश साहू सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *