खिलावन चन्द्राकर बने जामगांव(एम)परीक्षेत्र चंद्राकर समाज के अध्यक्ष

पाटन। चन्द्राकर समाज जामगांव (एम) परीक्षेत्र का चुनाव 16 अप्रेल को संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम तर्रा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलावन चंद्राकर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उसकी पूरी टीम भी सर्वसम्मति से चुनाव में निर्वाचित हुआ।
जिसमे उपाध्यक्ष कमल नारायण चंद्राकर, सचिव भूषण चंद्राकर, कोषाध्यक्ष भेज नारायण चंद्राकर,संगठन मंत्री छत्तर चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य पंकज चंद्राकर, लव कुश चंद्राकर,शीतल चंद्राकर,लोकमनी चंद्राकर, अविक चंद्राकर, उपकार चंद्राकर,घनश्याम चंद्राकर, एसएल चंद्राकर, श्रीमती रुकमणी चंद्राकर, श्रीमती लता चंद्राकर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।


उक्त कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी उमाकांत चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष, अश्वनी चंद्राकर दुर्ग राज महामंत्री, कुंदन चंद्राकर, नरसिंह प्रसाद चंद्राकर,चीचा सरपंच जवाहर चंद्राकर एवं 35 ग्राम के ग्राम अध्यक्ष चंद्राकर समाज एवं परीक्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सभी लोगों ने समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर खिलावन चंद्राकर का फुल हार एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया और चंद्राकर समाज के उज्जवल भविष्य की कामना किये।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा हमें सभी ग्राम में समाज का भवन बनाना है एवं सामूहिक आदर्श विवाह के लिए सामाजिक बंधुओं को प्रेरित करना है। समाज के युवकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। चंद्राकर समाज का छत्तीसगढ़ के विकास में उत्कृष्ट योगदान है। हमें चंदूलाल चंद्राकर के बताएं रास्ते पर चलना है एवं छत्तीसगढ़ के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान देना है।
बैठक में ईश्वर चंद्राकर,नरेश चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर,आदित्य चंद्राकर, बसंत चंद्राकर जामगांव एवं सरपंच राकेश चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर,अशोक चंद्राकर, पूर्व सरपंच हेम नारायण चंद्राकर,पहलाद चंद्राकर, हेमनाथ चंद्राकर, गेंद चंद्राकर ,दामोदर चंद्राकर, मोतीलाल चंद्राकर, शिवराम चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *