छग प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष चुने गए टहल सिंह साहू

टहल ने 57 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शांतनु को 10 मतों से दी मात

उपाध्यक्ष भुवनेश्वर व मोहन कुमारी निर्वाचित

रायपुर।छत्तीसगढ़ के सभी जिला के साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने मुखिया के लिए टिकरापारा मुख्यालय में मतदान किया। इसमें प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष पद पर बालोद निवासी टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष पद पर गरियाबंद निवासी भुवनेश्वर साहू व मोहन कुमारी चुने गए। चुनाव अधिकारी रमेश साहू अधिवक्ता ने अपने कुशल निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया। 31 जिलों से 31 जिलाध्यक्ष व 62 जिला उपाध्यक्ष व 20 डेलीगेट सदस्यों ने मतदान करने पहुंचे थे।
अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान पर थे। टहल सिंह साहू ने 57 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शांतनु साहू को 10 मतों से परास्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया । वहीं पुरूष उपाध्यक्ष पद पर भी 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। गरियाबंद निवासी भुनेश्वर साहू 49 मत पाकर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी पुरूषोत्तम साहू 9 मतों से विजयी हुए। महिला उपाध्यक्ष के लिए 4 उम्मीदवार चुनावी समर में आमने-सामने थीं। इस पद पर मोहन कुमारी साहू ने 58 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रकुमारी साहू को 14 मतों से विजयी हुई।
गौरतलब हो कि इस चुनाव में 113 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व डेलीगेट सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर टहल सिंह साहू ने 57, शांतनु ने 47, मेघराज व धनंजय साहू ने 3-3 व बरसाती साहू ने 2 वोट मिले। इसी तरह पुरूष उपाध्यक्ष पर भुवनेश्वर ने 49, पुरूषोत्तम साहू ने 40, दूजे राम व गोविंद साहू ने 9-9 व विनोद कुमार साहू ने 7 व महिला उपाध्यक्ष पर मोहन कुमारी 58, चंद्रकुमारी 44, त्रिवेणी 9 व रोहिणी साहू ने मात्र एक वोट मिला। सभी पदों पर एक मत निरस्त पाया गया।
मतगणना के बाद देर शाम को चुनाव अधिकारी ने परिणाम के बाद जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं देते हु कर्तव्यनिष्ठा से काम से काम करने आशा व्यक्त की। विजयी अध्यक्ष व उपाध्यक्षद्वय ने समाज हित में ईमानदारी व जिम्मेदारीपूर्वक पद का निर्वाहन करने के आशांवित किया। उनकी जीत पर प्रदेश साहू संघ, संभागीय, जिला, तहसील, क्षेत्रीय व परिक्षेत्रीय साहू संघ ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *