कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक जागरूकता से ही इस कुरीति को मिटाया जा सकता है-रंजना साहू

  • तेलीगुंडरा में 1006 कलश के साथ शोभायात्रा शुरुवात हुई कर्मा महोत्सव

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुवात 1006 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

ग्राम तेलीगुंडरा एवं खर्रा से महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।

महिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू, अध्यक्षता दिव्या कलिहारी संयोजिका महिला प्रकोष्ठ,विशेष अतिथि रागिनी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, मंजू साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू थी।

मुख्यअतिथि विधायक रंजना साहू ने महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है। माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था।माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से उबारा। बेटियां अनमोल हैं… इन्हें विकास के सभी अवसर मिलने चाहिए। हमें बेटियों की महत्ता समझनी होगी। महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और चहुंमुखी विकास में अपना भरपूर योगदान देने का संकल्प लें। कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती दर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जागरूकता से ही इस कुरीति को मिटाया जा सकता है। बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार आज समाज में निम्न वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग में भ्रूण हत्या हो रही है। जिसका परिणाम लड़कों के अनुपात में लड़कियों की घटती संख्या है। कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती रफ्तार को रोकने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कई स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी ने कहा कि महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश नहीं, प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। सम्मेलन को रागिनी साहू मंजू साहू ने भी सम्बोधित किया।

1006 दीपक से होगी महाआरती
रविवार को सुबह 10 बजे 1006 दीपक के साथ कृष्ण-कर्मा की महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता राजेश साहू जिला साहू संघ दुर्ग,नंदलाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग , जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, मोनू साहू , सीता साहू पूर्व अध्यक्ष भिलाई चरोदा होंगी।

वर वधु को आशीर्वाद देने पहुचेंगे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल
दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम ,2बजे बारात स्वागत होगा। दोपहर 4 बजे से अतिथियों का आगमन ,स्वागत व अतिथि उद्धबोधन ,आशीर्वाद समारोह होगा ।सामूहिक विवाह एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ,पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू ,ओएसडी आशीष वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम,जनपद सदस्य दिनेश साहू, रूपचंद साहू सहित अन्य अतिथि होंगे। शाम 4 बजे नव दंपत्तियों को आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
युवा प्रकोष्ट निकालेगी पाटन से बाइक रैली
तहसील साहू संघ के युवा प्रकोष्ट द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। युवा प्रकोष्ट संयोजक गोपेश साहू ने बताया कि करीब 300 युवा बाइक रैली के निकाली जाएगी। पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक से रैली निकाली निकलेगी जो कि कार्यक्रम स्थल तेलीगुंडरा तक जाएगी। पूरी रीति रिवाज से साहित्य वेदांताचार्य सुकृतदास साहेब शास्त्री के हाथो विवाह का रस्म पूरी की जावेगी ।
मंच संचालन कमलेश्वरी साहू एवं खेमलाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन विमला साहू ने किया।


मौके पर प्रमुख रूप से कार्यकारी तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, अध्यक्ष लालेश्वर साहू,महासचिव खेमलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जनपद सदस्य दिनेश साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू, सरिता साहू,किशोर साहू, कमलेश्वरी साहू,हरिशंकर साहू, डॉ गुलाब साहू,टेसराम साहू, मोहन साहू, खेमीन साहू,अंजीता साहू,विमला साहू,देवेन्द्र साहू,लालजी साहू,गायत्री साहू,चित्रसेन साहू,भूमिका गंजीर, ललिता साहू,त्रिवेणी साहू,चांदनी साहू, हेमलता साहू, उषा साहू, सुखदेव साहू, विनोद साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *