रिसाली..(न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) श्री संकटमोचन युवा हिंदू समिति रिसाली द्वारा आज हनुमान जन्मोत्सव पर अखिलेश्वर महादेव मंदिर प्रियंका नगर रिसाली से डीपीएस चौक हनुमान मंदिर तक भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।आयोजन प्रमुख मनीष यादव पार्षद नगर निगम रिसाली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यकम में संध्या 04 बजे से पूजा अर्चना उपरांत 21 फिट ऊंचा ध्वज स्थापना पूजन संपन्न हुवा।पश्चात भक्तों को भोग वितरण का कार्यकम संपन्न करवाया गया।
श्री संकट मोचन हिन्दू युवा समिति के तत्वधान में प्रथम वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर सफल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया था जिसकी सभी ने खुले दिल से प्रसन्नता की ।
21 फ़ीट ध्वज की स्थापना के साथ ही ,डी पी एस चौक, से भव्य झांकी शोभायात्रा निकाली गई।पश्चात महाभोग किया गया।।आयोजन में लोकप्रिय सासंद मां. विजय बघेल , सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर,सोनू राम सिंह, मनीष यादव बंटी, पार्षद सुनंदा,पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद रमा साहू,पार्षद विधि यादव,पार्षद सविता ढवस व सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई ।पूरा रिसाली भगवामय हो गया था ।श्री राम व बजरंगबली की सेवा में भक्तिमय माहौल था। मनीष यादव बंटी ने बताया यह प्रथम बार है जो किसी समिति द्वारा आशिष नगर ,प्रियंका नगर कृष्णा टाकीज रोड आज़ाद मार्केट से डी पी एस चौक तक इस में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
ध्वज स्थापना से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया फिर पूजा अर्चना उपरांत भोग वितरण किया गया।आयोजक मनीष यादव ने सहयोग और सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।
श्री संकटमोचन युवा हिन्दू समिति रिसाली द्वारा हनुमान जयंती पर आज विशाल आयोजन संपन्न,,,,भव्य झांकी शोभा यात्रा /21 फिट ऊंचा ध्वज स्थापना पूजन/भोग वितरण हुआ,,,सांसद विजय बघेल सहित वरिष्ठ हुवे शामिल
