पाटन तहसील स्तरीय बाबा साहब अंबेडकर की जयंती समारोह में भारतीय संविधान की पुस्तक व साल श्रीफल से सम्मानित हुए के के खेलवार

  • पद्मश्री डा राधेश्याम बारले के मुख्य आतिथ्य इस आयोजन में बी. एल. कुर्रे भी शामिल हुए

पाटन। तहसील के ग्राम असोगा में सतनामी समाज द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय बाबा साहब डा अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह में सामाजिक विभूतियों का सम्मान किया गया। पद्मश्री डा राधेश्याम बारले जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस जयंती समारोह की अध्यक्षता सोहन बघेल अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन ने किया।अति विशिष्ठ अतिथि सुश्री अमृता बारले (मिनी माता सम्मान से सम्मानित), अमोल दास टंडन (देवादास सम्मान से सम्मानित), दिनेश टंडन (सदस्य अनु. जाति विकास प्राधिकरण छ. ग. शासन), राजेन्द्र दीवान (शहीद वीर नारायण सिंह पूर्वज कोमाखान) थे।
विशिष्ठ अतिथि के. के. खेलवार (से.नि. भारतीय वन सेवा अधिकारी), एस. आर. बांधे ( से.नि. अपर कलेक्टर) , राजेन्द्र मार्कण्डेय , अशोक रिंगवानी (सरपंच ग्राम पंचायत असोगा), रमेश टंडन ( उपसरपंच ग्राम पंचायत असोगा),. विनोद कोसले (शिक्षक एवं फाउंडर मैंबर सीजलीफ), शिव प्रसाद देशलहरे , कौशल रात्रे पाटन, श्रीमती ओम टंडन, ऋतु जोशी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *