भव्य झांकी शोभा यात्रा /21 फिट ऊंचा ध्वज स्थापना पूजन
रिसाली..( न्यूज 24 कैरेट /सतीश पारख) श्री संकटमोचन युवा हिंदू समिति रिसाली द्वारा कल 16 अप्रैल शनिवार हनुमान जन्मोत्सव पर अखिलेश्वर महादेव मंदिर प्रियंका नगर रिसाली से डीपीएस चौक हनुमान मंदिर तक भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।आयोजन प्रमुख मनीष यादव पार्षद नगर निगम रिसाली ने बताया कि संध्या 04 बजे से पूजा अर्चना उपरांत 21 फिट ऊंचा ध्वज स्थापना पूजन संपन्न होगी पश्चात भक्तों को भोग वितरण का कार्यकम होगा। उन्होंने सभी से समपूर्ण कार्यकम में उपस्थिति की अपील की है।
