चोरी का बिजली हो रहा है निर्माण कार्य मे उपयोग ,जानकारी देने के बाद भी पाण्डुका कनिष्ट यंत्री ने नही लिया संज्ञान

चोरी का बिजली हो रहा है निर्माण कार्य मे उपयोग ,जानकारी देने के बाद भी पाण्डुका कनिष्ट यंत्री ने नही लिया संज्ञान

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।इन दिनों पाण्डुका सब डिवीजन अन्तगर्त बिजली चोरी की घटना बढ़ गई और जिस अधिकारी को इन्हे रोकने की जिम्मेदारी है वो आँख बंद कर बैठे है ।ज्ञात हो की कार्यालय कनिष्ठ यंत्री पांडुका के अंदर अवैध कनेक्शन की भरमार है हुकिंग खींचने वालो की बल्ले बल्ले है ।साथ ही सिंचाई के लिए भी नदी नालो मे अवैध कनेक्शन है जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता के जेब पर पड़ रहा है ।भोले भाले उपभोक्ता अपनी बिजली बिल ईमानदारी से भर रहे है ।तो बहुत से लोग चोरी की बिजली से घर रोशन कर रहे है।।ऐसा ही एक मामला कुटेना ग्राम मे सडक निर्माण कार्य मे देखने को मिला जहा नाली निर्माण मे लगे ठेकेदार के लोग सीधा सीधा गली लाइन से बिजली चोरी कर सरिया काटने का कार्य कर रहे थे ।मुख्य मार्ग कुटेना, पांडुका मे पीडब्लू डी के कार्य मे लगे नाली निर्माण के लिए सडक किनारे बिजली खिचा गया था ।जब मौक़े पर हमारे संवाददाता ने कनिष्ठ यंत्री को मामले की जानकारी दी और फोटो ग्राफ और वीडियो अधिकारी के व्हाटअप मे डाला गया पर जिम्मेदार अधिकारी को देखने की फुर्सत तक नही है ।साथ ही कार्यवाही करने की बात की।लेकिन जैसे हि अधिकारी को फोन किया गया तो ठेकेदार के लोगो ने तुरंत हि अवैध बिजली कनेक्शन को बांस के माध्यम ने निकलना चालू कर दिया ।इस प्रकार बिजली चोरी की घटना को रोक पाने मे पांडुका कनिष्ठ यंत्री पुरी तरह फेल है जिस करण अघोषित बिजली कटौती ,लो ओल्टेज जैसे समस्याओ से आम उपभोक्ता परेशान है।गांव गांव अवैध हुकिंग की भरमार है ।जो ईमानदारी से बिजली बिल का भुगतान कर रहे है वो समय पर भुगतान कर रहे हैं।पर जो नही कर रहे उनका कनेक्शन काट दिए है वो विभाग के कर्मचारियों की सहयोग से हुकिंग कनेक्शन से काम चला रहे है।वही पाण्डुका कनिष्ठ यंत्री कार्यालय में अवैध विद्युत कनेक्शन और कनेक्शन देने में कई ऐसे बड़े फर्जीवाड़ा के मामले है जिसका जल्द खुलासा किया जायेगा और विद्युत विभाग के अधिकारियों के करतूतो को बेनकाब किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *