लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंदछ.ग. राज्य संघ के आह्वान पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ जिला गरियाबंद के द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ अपनी लंबित मांग समिति प्रबंधको के नियमितिकरण
नही होने के कारण प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ विगत चार दिनों से गांधी मैदान मे जिला स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रबंधको ने बताया कि विगत 34, 35 साल से समिति में प्रबन्धक का कार्य कर रहे हैं औऱ हमारी पारिश्रमिक अंशकालीन वेतन मात्र 11 हजार रुपये मिलता है जो आज इस महगाई में बहुत ही कम है जिससे परिवार चला के जीवकोपार्जन करना बड़ा ही मुश्किल है
हम तेंदूपत्ते का बोनस, वनोपज खरीदी करते हैं आज हड़ताल में है तो कोई भी वनोपज खरीदी नही हो रहा है महेंद्र कर्मा बीमा करा रहे हैं और शासन के जन कल्याणकारी योजना के सारे कार्य हम पूरे वर्ष भर कर रहे हैं जबकि हम लोग अनियमित होने के बावजूद ये सब काम कर रहे हैं
वही आने वाले अगले माह से तेंदूपत्ते की तोड़ाई कार्य होना है जिसमे इन प्रबंधको को अहम भूमिका रहती हैं।
शासन के द्वारा विभाग को 12 मेटल मिला जो कि ये हमारी देंन हैं
हम प्रबंधको की एक ही मांग हैं नियमितीकरण जब तक नही होगा तब तक ये हड़ताल जारी रहेगा
