कूकदा डेम में डूबने से तीन की मौत


लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। गरियाबंद जिले के थाना पांडुका क्षेत्र के कुकदा डेम में बड़ा हादसा हो गया है। डेम में 3 लोग डूब गए है जिसमें एक लड़की भी शामिल है। लड़की का शव निकाल लिया गया है। बाकी दो युवकों की तलाश जारी है। पांडुका पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को तलाशने में जुट गई है।

पांडुका थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 3 लोग कुकदा डेम में डूबे है। जिसमे से एक लड़की का शव निकाल लिया गया है वही दो युवकों की तलाश जारी है। मृतिका का नाम रीता कुमारी बताया जा रहा है। जो दो युवक डूबे है उनमें से एक का नाम राकेश ओर दूसरे का नाम लक्ष्य है। राकेश कांकेर और लक्ष्य रायपुर का रहने वाला है।

सभी धमतरी जिले के एक एनजीओ के कर्मचारी हैं जो 8 से 10 लोग कुकदा डेम घूमने आए थे। कुकदा डेम पार करते वक्त इनमें से 3 लोग डूब गए है। सभी एक एनजीओ में काम करते है और अलग-अलग जगह के रहने वाले है। पाण्डुका पुलिस व गरियाबंद SDOP घटना स्थल मौजूद दोनो युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *