कोसरिया महरा समाज का 9 वॉ आमसभा का आयोजन धूम धाम से मनाया गया

रोशन अवस्थी@देवभोग। गरियाबंद जिला के कोसरिया महरा समाज का आमसभा देवभोग विकास खण्ड स्थित ग्राम मोखागुड़ा में आज से दो दिवशीय आमसभा का आयोजन कर रहे है जिसमे कांदाडोंगर एवं देवभोग परिक्षेत्र कालाहांडी(उडीसा) से करीब 5000 की संख्याओं में उपस्थिति हैं इस सभा मे मुख्य रूप से समाज के विकास हेतु प्रमुखों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का पहल क्या जा रहा है,समाज उत्थान उन्मुख विकास जाति पंजीकरण समस्याओं को लेकर के विचार महिलाओं को समाज मे प्रमुख स्थान में रखना समाज मे कुर्तियों को नष्ट करना समाज के महत्वपूर्ण विकास के लिए व्यवसायिक शिक्षा सेवाओं के नीतियों का निर्धारण करना।

पूर्व कोसरिया महरा समाज के अध्यक्ष घनश्याम कश्यप ने कहा-

युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।

जाति के लिए भी क्या गया था बहुंत प्रयास

समाज के जाति के लिए बहुंत प्रयास क्या गया सन् 1982 से अब तक महरा जाति समस्याओं से जूझ रहे हैं जिला से लेकर हाई कोर्ट और तो और सुप्रीम कोर्ट में तक भी ना जाने कितने चक्कर लगा चुके हैं लेकिन आज भी जाति समस्याओं से जूझ रहे हैं जाति आरक्षण महरा समाज का प्रमुख कारण बन गया है

आज भी कालाहांडी में नही बन पाया जाति

कालाहांडी महरा समाज के युवा अध्यक्ष रामदास मेहेर ने भी बताया कि छत्तीसगढ़ के साथ साथ उड़ीसा में भी जाति समस्याओं से जूझ रहे हैं इसके लिए बहुत प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज तक कोई परिणाम नहीं निकला।

डॉ योगी राज माखनलाल कश्यप ने भी अपनी गंतब्य समाज के समीप रखी

समाज के बदलने से पहले खुद को बदलना ज़रूरी है, दुनिया को बदलने से पहले खुद को ठीक करना ज़रूरी है। यह बिलकुल ऐसा ही है कि हमें जब ट्रैफिक पुलिस वाला पकड़ता है और चालान करने करने लगता है तो हम सौ रुपए देकर अपनी जान छुड़ाते हैं। ऐसे में हम क्या करते हैं? चूंकि चालान पांच सौ रुपए का होता, इसलिए हमने चार सौ रुपए बचा लिए। ज़ाहिर है हम उस ट्रैफिक वाले से चार गुणा ज्यादा बड़े चोर हैं हमे एक जुट होकर एक साँथ समाज हित के लिए कार्य करेंगे समाज की सभी समस्याओं का समाधान हम सब मिल कर करेंगें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थिति रहे सभापति जीवनलाल कश्यप,पदेन अध्यक्ष श्री घनश्याम कश्यप,मुख्य अतिथि श्री रामदास मेहेर अध्यक्ष ओडिसा समाज कालाहांडी,विशिष्ट अतिथि चन्द्रभानु कश्यप पूर्व अध्यक्ष उड़ीसा, दिलीप दास नवरंगपुर उड़ीसा, देवेन्द्र कश्यप सचिव,सरपंच संजू कश्यप, पार्वती कश्यप,कंचन कश्यप,महरा समाज पूर्व उपाध्यक्ष वीरमणि कश्यप,सचिव एल.एस. कश्यप सचिव,चंद्र किशोर कश्यप कोषाध्यक्ष, सोदर कश्यप सह सचिव ,प्रवक्ता केशरी राम कश्यप मुंगझर इस कार्यक्रम का संचालन कृष्णा कश्यप हास्य कवि सरगीगुड़ा एवं समस्त युवा मोर्चा के समाज वृंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *