पाटन–मेट्रो विलेज तरीघाट के महिलाओ ने नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है,जिसमे महिलाओं ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे नशे को त्यागे व अपने भविष्य को संवारने मे लग जाये,क्योंकि नशा ऐसी बिमारी है जिससे घल परिवार के सुख शांति तो छीन ही जाता है परंतु घर पर कलह के बादल मंडराने लगते हैं इसलिए धन व स्वास्थ्य तन के लिए महिलाओं ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है और तरीघाट के चौक चौराहे पर नारा लेखन सहित लोगो से अपील की है, भारत माता वाहिनी के अध्यक्ष नंदनी गोस्वामी व सचिव रूपा साहू ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा लोगों के बेहतरी के लिए काम कर रहे जिससे लोग जागरूक हो सके अपने परिवार को नशे से दूर रख सके,साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द वे स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे इसके आलावा वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दे रही है इस अवसर पर भारत वाहिनी के सदस्यों गिरिजा साहू, रेखा साहू, लता साहू,यामिनी गोस्वामी की उपस्थिति रही
महिलाओ ने नशे के विरुद्ध छेड़ा अभियान, भारत माता वाहिनी के तत्वावधान में किया जा रहा जनजागरूकता
