स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर बना रहे है मकान ,अतिक्रमण हटाने शाला समिति एवं ग्रामीणों ने की शासन से मांग

.स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर बना रहे है मकान ,अतिक्रमण हटाने शाला समिति एवं ग्रामीणों ने की शासन से मांग

.कुम्हरमरा प्राथिमक शाला में शिक्षको के बीच तनाव की स्थिति, शैक्षाणिक गतिविधियों पर पड़ा रहा है विपरित असर

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।आदिवासी विकासखंड छुरा के संकुल केंद्र अतरमरा के प्राथमिक शाला इन दिनों विवादों से घिरा हुआ है।वैसे तो प्राथमिक शाला कुम्हरमरा का विवादों से पुराना नाता है पर इस बार ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से घर निर्माण कार्य को लेकर विवादों में घिरा है ।शिकायतकर्ता शाला समिति एवं ग्रामीणों ने 5 बिंदु मे ग्राम पंचायत सांकरा,तहसीलदार छुरा,अनुविभागीय अधिकारी छुरा ,जिला कलेक्टर गरियाबंद ,थाना पांडुका सहित विधायक राजिम को प्रतिलिपी भेजे है ।जिसमे ग्रामीणों ने लिखा है की ग्राम के दुखु राम साहू पिता महेतर राम द्वारा प्राथमिक शाला कुम्हरमरा के खेल मैदान मे अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है।जिसके चलते भविष्य मे स्कूली बच्चों के लिए खेल मैदान नही बचेगा।स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए भविष्य मे जगह नही रहेगा।इस निर्माण से गाव मे शांति भंग हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया की जिसका असर बच्चों पे पड़ रहा है ।साथ हि इस निर्माण कार्य मे प्रधान पाठक कुम्हरमरा द्वारा अवैध निर्माण कार्य मे स्कूल की विद्युत् कनेक्शन से छड काटने के लिए बिजली दिया गया था ।जिससे बच्चों की जान जोखिम मे था।क्योकी बिजली की वायर जहा बच्चे बैठे थे वहा से होकर गुजरा था ।इस तरह शिकायतकर्ताओ मे कन्हैया लाल, दीनदयाल, हरिराम,कलेश राम,
गीतराम ,मनराखन,मिथलेश,रुपनारायण,सेवाराम,आशाराम,शिवकुमार,भगवत राम,सुकुल राम,मुरली रिखी राम,रामेस्वर साहू गिरवर साहू,लीलाराम बंधुराम,बैसाखू राम सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन को बचाने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है। ताकि भविष्य मे अपने आने वाले बच्चों के लिए के यह खेल मैदान आरक्षित हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *