हिम्मत है तो दो घण्टे में राजिम को जिला बनाकर देखे मुख्यमंत्री बघेल वरना डिंग हाँकने वाला नेता साबित होंगे: मुरलीधर सिन्हा

हिम्मत है तो दो घण्टे में राजिम को जिला बनाकर देखे मुख्यमंत्री बघेल वरना डिंग हाँकने वाला नेता साबित होंगे: मुरलीधर सिन्हा

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद,छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा खैरागढ़ उप चुनाव की बुखार उतर गया, क्षेत्र की जनता ने चिलचिलाती धूप में अपना बहुमूल्य मत का उत्साह के साथ किया और उप चुनाव की बयार ने खुशनुमा बना दिया था, इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा खैरागढ़ को जिला दर्जा दो घण्टे में मिलने पर ज्यादा फोकस रहा है अब देखना है कि खैरागढ़ की जनता को कितनी खुशी मिलती है । गरियाबंद जिला भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता मुरलीधर सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा को चुनावी शिगूफा बताते हुए कहा कि हिम्मत है तो बहुप्रतीक्षित मांग राजिम को जिला बनाके दिखाए । यह सपना छत्तीसगढ़ के गांधी संत कवि पवन दीवान जी ने देखे थे । पूर्व जिला महामंत्री एवं भाजपा के सहकारिता नेता मुरलीधर सिन्हा राज्य की काँग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर गरियाबंद जिला के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अनेकों तहसील जब बनाये जा रहे हैं तो फिंगेश्वर विकासखंड को पूर्ण तहसील के दर्जा क्यों नहीं दे रहे हैं ? जबकि छत्तीसगढ़ के कुल 146 विकासखंड में 145 विकासखंड तहसील के दर्जा प्राप्त है इसी तरह पाण्डुका, गोहरापदर और झाखरपारा को तहसील के दर्जा भी नहीं दिए हैं । डिंग हाँकने से काम नहीं चलेगा हिम्मत है तो दो घण्टे में राजिम को जिला फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील के दर्जा और पाण्डुका, गोहरापदर एवं झाखरपारा को तहसील बनाकर देखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *