बालोद..(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख) जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की 2621वी जयंती महोत्सव के प्रथम दिन आज जैन समाज द्वारा गर्मी में पंक्षियों के पानी के लिए पात्र की व्यवस्था की गई इसमें कुल लगभग 1000 नग सकोरो का वितरण जनमानस को किया गया एवम् सहज में उनके पूण्य कमाने के लिए जागरूक किया गया।इस कार्य में मूक प्राणियो को गर्मियों में घर के छत पर इस मिटटी के पात्र में पानी भर कर रखने के लिए बताया गया।जैन समाज द्वारा यह कार्य हर वर्ष लगभग पिछले 5 वर्षो से लोगो को सकोरा वितरण कर इस धर्म के कार्य में लोगो को जागृत किया जाता रहा है।
इस जागरूकता अभियान से आम जानो ने जुड़कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आस्वासन दिया और दाना और पानी पक्षीयो के लिए घर के छत पर रखने का संकल्प लिया।इस कार्य में डौण्डी लोहारा जैन समाज के लोगो के अलावा भेडी,अंडी जैन समाज एवम् अन्य ग्राम के लोगो ने भी सहभागिता निभाई।जैन समाज के प्रमुख राकेश सांखला ने कहा महावीर जन्मकल्याणक उत्सव समिति का यह कार्य सराहनीय रहा,इस अति पूण्य के कार्य को इस वर्ष के भांति प्रति वर्ष करने का आह्वान युवाओ से किया गया एवम् सभी युवा इस कार्यवके लिए बधाई के पात्र है।

