उतई ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) उतई पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर ठगी के बारे में नगर वासीयों को जानकारी दी गई । थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के मार्गदर्शन में उतई क्षेत्रों में लगातार अपराध से बचने ऑनलाइन ठगी ओटीपी नंबर के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रही है।जानकारी उतई पुलिस उप निरीक्षक गौर, एएसआई चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक सुरेंद्र चौहान ,आरक्षक अमर नायक,आकाश तिवारी एव स्टाफ द्वारा साईबर अपराधों से बचनें हेतु लोगों को जागरुक किया। क्योकि आज की डिजिटल दुनिया मे जैसे-जैसे तकनीकी बढती जा रही है वैसे-वैसे साईबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ साईबर धोखाधडी कर रहे हैं। ऐसे अपराधियों से बचनें के लिए खुद को जागरुक व सावधान रखनें की आवश्यकता है। साईबर अपराध वारदातो की तरीको के बारें मे अवगत करवाया गया और फोन में प्राप्त ओटीपी या बैंक सम्बन्धी जानकारी किसी अन्जान व्यकित के साथ सांझा ना करें ना ही किसी फोन में प्राप्त किसी अन्जान लिंक इत्यादि पर क्लीक ना करे और सोशल मीडिया (फेसबुक तथा इंस्टाग्राम) पर प्राईवेसी सिक्युरिटी लगाकर रखें और अपनें अकाउंट का मजबुत पासवर्ड बनाये और समय-2 पर बदलते रहें।इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप ऑनलाइन किसी एप से लोन ले रहे हैं तो सावधान रहें. क्योंकि पहले ये एप चंद मिनट में ऑनलाइन लोन देते हैं और लोन अप्रूवल करवाने के नाम पर एप्लीकेशन इंस्टॉल करवा कर फोन हैक कर लेते हैं इसके बाद फोन से सभी निजी डेटा भी चुरा लेते हैं इसके बाद लोन लेने वाले ग्राहक के परिजनों दोस्तों को अश्लील मैसेज भेज कर लोन लेने वाले ग्राहक को ब्लैकमेल किया जाता है क्योंकि आजकल युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। बार बार लोन लेनें बारे विज्ञापन सामनें आते है ऐसे में युवा 3 हजार से 10 हजार तक के लोन मामूली छोटे लोन समझ कर ले ले लेते हैं और बिना कहीं जाए बैठे-बैठे मोबाइल में से लोन अप्रूवल हो जाता है, लेकिन कई बार उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है।इसके साथ ही मनी ट्रांसफर एपलिकेशन (गुगल पे. फोन पे.) इत्यादि को सावधान पूर्वक प्रयोग करें याद रहे जब भी आप इन एपस के द्वारा अपनें बैंक की पिन डाल रहें है तो पैसा आपके खाते से किसी दुसरे के खातें में जा रहा है और इन एपस के माध्यम से प्राप्त मनी रिक्वेस्ट इत्यादि पर क्लीक ना करें इसे तुरन्त डिलिट करे दें। इसके अलावा किसी व्यकित के द्वारा बताये गये किसी भी आफर या किसी प्रकार का लालच मे ना फसें।
जोरातराई में पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाकर ऑनलाइन ठगी के संबंध में जानकारी दी गई
