पाटन। भक्त माता कर्मा की 1006 वी जयंती समारोह एवं कर्मा सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन स्थानीय साहू समाज देवादा द्वारा जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। उन्होंने साहू समाज की सामाजिक संगठन को सबसे मजबूत बताया और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सभी समाज को मिलकर आने वाले पीढ़ी को संस्कार वान बनाये। हम नई पीढ़ी को यदि संस्कारित नहीं कर पाए तो समाज की नींव कमजोर हो जाएगी।
जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष नंदलाल साहू ने उपस्थित सामाजिक जनों को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए उन्होंने माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने एवं सामाजिक बुराई को त्यागने का आह्वान करते हुए मां कर्मा के बताए हुए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने ग्राम तेलीगुंडरा में 16 एवं 17 अप्रेल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में सभी परिवार को शामिल होने का न्योता दिया।
कार्यक्रम को मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, महासचिव खेमलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, सरपंच उर्वशी वर्मा,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी,तहसील उपाध्यक्ष डॉ गुलाब साहू,पूर्व महासचिव महेंद्र साहू,महिला उपाध्यक्ष उषा साहू ने भी सम्बोधित किया।
सरपंच उर्वशी वर्मा ने सांसद विजय बघेल से सामुदायिक भवन की मांग रखी। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों एवं सर्व समाज प्रमुखों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमे शंकर वर्मा,ईश्वरी वर्मा, गिरधर कोटवार,महेंद्र सेन,उत्तम जोशी,बीसत बाई कोटवार सहित अन्य का सम्मान किया गया।
मंच में हुआ देहदान करने की घोषणा
स्थानीय साहू समाज देवादा द्वारा आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव के मंच में आनंद बघेल, राकेश शर्मा,कल्पना वर्मा, खिलेश वर्मा द्वारा मृत्यु उपरांत आस्था बहुद्देशीय कल्याण संस्था भिलाई के संस्था प्रमुख प्रकाश गेडाम की उपस्थिति में देहदान करने की घोषणा किया गया। सभी लोगो का सांसद विजय बघेल द्वारा सम्मान किया गया।
मंच संचालन दयानंद साहू ने किया आभार प्रदर्शन सोहन साहू ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से धनराज साहू, दिलीप साहू,केपी शर्मा,गोपेश साहू, जयंत वर्मा,कमलेश्वरी साहू,कौशल बनपेला,दयानंद साहू, बलराम साहू, सोहन साहू,जितेंद्र साहू,अर्जुन साहू,कोमल साहू,गोकुल साहू,नंदिनी वर्मा,नेहा साहू, रूपेश्वरी साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
