उतई ।नगर पंचायत उतई में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे परिवाधीन आईएएस अधिकारी प्रभारी एसडीएम दुर्ग हेमंत नंदावारा,उनके द्वारा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनने वाली आवास योजना की जानकारी ली जिस पर आवास योजना से संबंधित कर्मचारी ने नगर में कुल 253 आवास पूर्ण होने की जानकारी दी गई और निर्माण कार्य जारी होने की बात कही गई।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार से भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल के बारे में जानकारी चाहा गया जिस पर निजी नलों एवम सार्वजनिक नलों के माध्यम से लोगो को पर्याप्त जल प्रदाय होने, निस्तारी तालाबों में नहर के माध्यम से पानी भरा जा रहा है जिससे लोगो को निस्तारी की समस्या नहीं हो रही है।नगर में बने गौठान में जाकर उनका भी निरीक्षण किया।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया जहा जचकी वार्ड,एवम अस्पताल परिसर का अवलोकन किया।इस दौरान उपभियंता योगेश्वर ठाकुर,रोहित पटेल,बुधराम साहू आदि मौजूद थे।
प्रभारी एसडीएम हेमंत नंदावारा उतई पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली
