गुमा में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई कर्मा जयंती महोत्सव

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम पंचायत गुमा में साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। उन्होंने साहू समाज को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि धरसीवां क्षेत्र सामाजिक समरसता का उदाहरण है। उन्होंने सभी समाज को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आग्रह किया।

तहसील साहू संघ के अध्यक्ष चूड़ामणि साहू ने कहा कि केवल डिग्री ले लेने से ही शिक्षा नहीं मिलती, शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार देना भी जरूरी है। हम नई पीढ़ी को यदि संस्कारित नहीं कर पाए तो समाज की नींव कमजोर हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज की महिलाएं चारदीवारी से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में नित्य नए आयाम गढ़ रही हैं। यह खुशी की बात है।

संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने उपस्थित सामाजिक जनों को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए उन्होंने माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने एवं सामाजिक बुराई मृत्यु भोज, खर्चीली शादी को त्यागने का आह्वान करते हुए मां कर्मा के बताए हुए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को साहू सृजन पत्रिका के संपादक माखन लाल साहू, सहसंपादक सुंदर साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंगला साहू, कमल नारायण साहू, पूरन साहू, दिलीप साहू, पंचू साहू,रूप राम साहू, रामायण साहू, जेठा बाई साहू, भागीरथी साहू, छेदी लाल साहू तुकाराम साहू, कार्तिक राम साहू बिहारी साहू, जगदीश साहू, परमेश्वर साहू, भूपेश साहू,छगनू साहू, अनुराग साहू, विनोद साहू, टिकम साहू चोवाराम साहू सहित सैकड़ों सामाजिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *