उतई ।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाऊवारा के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय किशोरस्था सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा जैन द्वारा किशोरावस्था समस्याओं पर चर्चा किया गया और उनके समाधान के बारे में बताया गया।डॉ अरविंद सांवत द्वारा मानसिक तनाव को किशोरावस्था से कैसे कम किया जा सकता है इस विषय पर व्याख्यान दिया गया।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप मे पुष्पा पुरुषोत्तम जनभागीदारी समिति के डी एस साहू उत्तम हिरवानी जनपद पंचायत कृषि सभापति राकेश हिरवानी सरपंच वामन साहू उपसरपंच दीपक साहू प्राचार्य सुनील यादव व्याख्याता डॉली पाल एच एल जांगड़े लक्ष्मी धीर अंजली चौधरी लोक नंदनी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रतिभा शर्मा ने की।
पाऊवारा के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय किशोरस्था सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया
