खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं में उत्साह ,,संगवारी मतदान केंद्र में महिलाओं का सम्मान ,,

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है। भीषण गर्मी से बचने के लिए कई मतदाता सुबह सवेरे ही मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए। खास बात यह है कि यहां संगवारी मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। यह एक अनोखा मतदान केंद्र है, जहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान करने जा सकतीं हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह मतदान केंद्र विवाह समारोह जैसा सजाया गया है, जहां महिलाएं उत्‍साह से वोट देने पहुंच रहीं हैं। इतना ही नहींं इन महिला मतदाताओं का बकायदा तिलक लगाकर स्‍वागत किया जा रहा है। यहां गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए शीतल पेयजल आदि की व्‍यवस्‍था भी की गई है।


पिछली बार करीब 30 फीसद हुआ था मतदान, इस बार 11 बजे ही ये आंकड़ा पार

मतदान का प्रतिशत सुबह 9 बजे तक 17.30 फीसद रहा। वहीं सुबह 11 बजे तक 39.73 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे यह आंकड़ा 52.74 प्रतिशत पहुंच गया। बता दें कि पिछली बार यहां कुल मतदान का प्रतिशत ही 30 से अधिक था। इस बार यह आंकड़ा सुबह 11 बजे ही पार हो गया है। मतलब साफ है कि इस बार यहां तीनों दलों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिलेगी।
नक्‍सल प्रभावित इलाकों में उत्‍साह
खैरागढ़ विधानसभा में चल रहे उपचुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बकरकट्टा के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वोटिंग को लेकर महिलाओं और पुरुषों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुबह दस बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं की कतार लगी हुई है। प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों में फोर्स भी तैनात हैं, जो मतदान केंद्र के साथ पूरे एरिया में नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *