सेन समाज का बैठक आयोजित,केश कला बोर्ड गठन, सेनजी महराज की जयंती मनाने विषयों पर हुई चर्चा

पाटन–ब्लाक स्तरीय सेन समाज का बैठक मंगलवार को चंडी मंदिर प्रागंण मे आहुत किया गया था, जिसमे सेन समाज के बंधुओं ने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए, बैठक के दौरान समाज के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर गहन चिंतन मनन हुआ,बैठक में सबसे पहले नये पदाधिकारियों का पात्र परिचय देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुआ, वही पर प्रथम मुद्दा पुर्ववर्ती शासन द्वारा केश कला बोर्ड के गठन किया गया था जिसमें देरी का मुद्दा उठा , आने वाले दिन में ब्लॉक स्तरीय सेन समाज के जयंती को धुमधाम से मनाने आहवान किया जिसमे घर पीछे सदस्यों को आने आनिवार्य किया गया, वही पाटन सेन समाज के लिए शासन द्वारा भवन के लिए 20लाख रुपए स्वीकृत किया गया है, जिसमे भवन के भुमिपुजन हेतू माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने व बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने बात रखी गई,ब्लॉक स्तर के सभी इकाइयों के चुनाव की चर्चा की गई, वहीं ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सेन अपने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की व बचे हुए दो इकाई मे चुनाव की चर्चा भी हुआ,इस बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सेन, उपाध्यक्ष महेश सेन, सेलुद इकाई अध्यक्ष नरेश श्रीवास, रामजी सेन ,बिरेन्द्र कौशिक, जीवन कौशिक, डोमन सेन,सुनील सेन व बड़े संख्या में सेन समाज के बंधु शामिल हुए यह जानकारी दुर्ग जिला मिडिया प्रभारी मुकेश सेन ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *