पाटन— महिला एवम बाल विकास विभाग पाटन द्वारा परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई ।
ज्ञात हो कि दो वर्षो के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रारंभ हुआ है इस हेतु सामग्रियों के उचित रखरखाव तथा नवीन मेनू अनुसार भोजन दिए जाने की चर्चा की गई। कौशल्या मातृत्व योजना की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई।
कोविड के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा कृत कार्यों के साथ ही परियोजना अधिकारी ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में अच्छा कार्य करने पर कार्यकर्ताओं की सराहना की। ऐसे ही आगे कार्य करने को प्रेरित किया । बैठक के द्वितीय सत्र में कार्यकर्ताओं की खेल गतिविधियां करवाने के पश्चात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अच्छा कार्य करने पर कार्यकर्ता धनेश्वरी यादव पाटन के साथ ही सांतरा से नीतू यादव को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात परियोजना के कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं गायत्री बंछोर सेलुद, लता साहू सांतरा, पूजा गोस्वामी जामगांव आर, लता कश्यप पाटन, धामिन साहू फेकारी सहित 14 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

