पेंशनर्स समाज राजिम पहुँचे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में

राजिम। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील ईकाई राजिम के पदाधिकारी गण रामनवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के पावन धरा चतुर्भुज आश्रम धाम सिरकट्टी में आयोजित भगवान श्री रामचंद्र व माता सीता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुँच कर भगवान के अनुपम स्वरुप के दर्शन किए।इस अवसर पर पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष बैशाखूराम साहू, उपाध्यक्ष होरीलाल साहू, सचिव व्यासनारायण चतुर्वेदी, सहसचिव योगेश्वर पुरी गोस्वामी, संरक्षक आर एन तिवारी, प्रवक्ता रोमनलाल साहू, मणिराम साहू, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी आश्रम के महंत गोवर्धन शरण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किए। महंत जी के निर्देश पर सभी पेंशनर्स साथियों को प्रवचन मंच पर आसन देकर व अधोवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री आर एन तिवारी जी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, कि महंत गोवर्धन शरण जी महाराज आज इस पुण्य भूमि पर भगवान का भव्य मंदिर बनवाकर श्री रामजानकी जी की प्राण प्रतिष्ठा कराए हैं वह बहुत ही स्तुत्य है। यहाँ से धर्म जागरण कर क्षेत्र में धार्मिक, आध्यात्मिक चेतना भावना का प्रचार प्रसार होगा। अपने प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का पालन करें, जिससे बच्चों में सदाचार प्रेम भाव बढ़ेगा। आश्रम द्वारा संचालित शाला एवं गौशाला का भी सभी पेंशनर्स साथियों ने अवलोकन कर यहाँ की व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा किए। वापस लौटते हुए पूर्व अध्यक्ष भूषणसिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट कर उनका क्षेम कुशल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *