बाबा दरबार धनोरा मे जोत जंवारा का किया गया विसर्जन

रोशन सिंह@उतई ।बाबा दरबार पावन धाम धनोरा मे महा अष्टमी के पावन पर्व पर लक्ष्मण बाबा एवं पंडित विनय शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण करके हवन अष्टमी एवं पूर्णा आहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस हवन एवं कन्या भोज का भी आयोजन किया गया, हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया एवं रविवार को शाम 4 बजे बाबा दरबार पावन धाम से जोत जंवारा शोभा यात्रा निकाला गया, जो दरबार से मेन गली बजार चौक होते हुए आगे बढ़ते रहे, भक्तो द्वारा माता रानी की जयकारा लगाते रहें एवं जगह – जगह जोत जवारा का पुजा पाठ किया गया, गज्जु रायपुरया हांथ में खप्पर लेकर आगे आगे चलते रहे एवं सिर मे बोहकर जंवारा एकही रंग के साड़ी मे मातायें उठाये जा रहे थे , आगे आगे हेमंत तेली एवं गुलाब साहु के मंडली द्वारा माता सेवा गाते गाते बढ़ रहे थे, छोटे- छोटे बच्चे लोग बाना मुह में छेद कर खुब नाचते गाते चल रहे थे, इस जोत जवारा को देखने के लिए काफी दुर दुर से लोग आये थे हजारों भक्तो ने इस जोत जवारा विसर्जन मे भाग लिए , माँ शितला तालाब मे जोत जवारा विसर्जन किया गया, इस दरबार मे पुरे नौ दिन तक सुबह शाम विशेष सेवा दे रहे थे । नंद पण्डा, विनोद साहु,गुलाब साहु,मनसुखा साहु, कुंजलाल साहु, एम लाल साहु, योगेश साहु,गुमान साहु, मारियल साहु,ओमकार साहु,रुप लाल साहु,नंदू साहु,वासदेव सपरे, कुम्भकरण पटेल , दिनेश साहु, बबलू साहु ,जीवराखन ठेकेदार , मनोज पटेल , मुन्ना गंधर्व , भोलु , चिंटु एवं श्रीमती बबीता साहु , चंद्रकला साहू,चंद्रेश साहू,कौशिल्या सेन , सुनीता साहु , लक्ष्मी साहु , हितेश पटेल , देवश्री साहु , संगीता सपरे , ललीता यादव , कु. डिम्पल साहु , कु. पुजा, वेदु , सुरुचि , नेहा साहु आदि भक्तो का सहयोग रहा। उक्त जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहु ने दी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *