देवरीबंगला / ग्रामीण साहू समाज जेवरतला (रोड) द्वारा ग्रामीण स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकता एवं संगठन होना जरूरी है। संगठित होकर हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने आदर्श विवाह पर जोर देते हुए कहा कि हम समाज में आदर्श विवाह कराकर फिजूलखर्ची को रोक सकते हैं। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि माता कर्मा त्याग और तपस्या की देवी है। माता शब्द ही अपने आप में परिपूर्ण हैं। भगवान जगन्नाथ को अपने हाथ से खिचड़ी खिला कर माता कर्मा धन्य हो गई। जयंती महोत्सव को तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रमेश सोनवानी, सलाहकार किशोरी साहू, ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष ऐनकुमार साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जोन प्रभारी संजीव चौधरी, ललित हिरवानी, जनपद सदस्य राजेश साहू, सरपंच यशवंत ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, ललिता साहू, नवीन साह, पुरुषोत्तम उर्वशा शहीद साहू समाज के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी। समाज ने संसदीय सचिव तथा अतिथियों का सम्मान किया। समाज की युवतियों ने कलश सजाओ स्पर्धा में भाग लिया।
आदर्श समाज के लिए एकता जरूरी :- कुंवरसिंह निषाद
