उतई नगर में सुबह एक घंटे बिजली बंद करने से सभी घरों में पहुंच रहा है पर्याप्त पानी

रोशन सिंह@उतई। नगर पंचायत उतई क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह एक घंटा विद्युत प्रवाह बंद किए जाने का अनुकूल असर अब दिखने लगा है। इससे नगर के सभी वार्डो के नलों में प्रेशर बढ़ा है और अंतिम छोर के नलों से भरपूर पानी की आपूर्ति हो रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी के निर्देश के बाद सीएमओ सोहेल कुमार एवम कर्मचारियों की मेहनत धरातल पर कारगार साबित हुई। भीषण गर्मी से पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर प्रशासन ने कमर कस ली है।गर्मी के दिनों में वार्डो में पेयजल का संकट न हो हर परिवार को पर्याप्त पानी मिले।जलापूर्ति के समय कोई भी टुल्लू पंपों का उपयोग न करे,इसके लिए लोगो की मांग के आधार पर सुबह एक घंटा विद्युत प्रवाह कराने की मांग नगर के जनप्रतिनिधियों एवम नगर प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर भूरे से किया गया था।जिस कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग को विद्युत प्रवाह बाधित करने का निर्देश जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *