उतई (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ओलिंपियाड परीक्षा मे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जागृति साहू कक्षा 2 को डीएवी स्कूल दल्लीराझारा के क्लास टीचर योगिराज त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया. गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शाला परिवार की ओर से अलका शर्मा, प्राचार्या ने शुभकामनाये दी है. जागृति उतई के मूल निवासी पशु चिकित्सक डॉ बी डी साहू (वर्तमान पदस्थापना डौंडी ) और डॉ ज्योति साहू की सुपुत्री है तथा चुन्नी लाल साहू की पोती है. डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई संहित संगठित पत्रकार संघ के दुर्ग संभाग अध्यक्ष सतीश पारख ने इसे साहू परिवार की उपलब्धि बताते हूये जागृति को शुभाशीष प्रदान किया है.तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा में जागृति का उत्कृष्ठ प्रदर्शन,,,उतई को गौरवान्वित किया
