छुरा:– छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ल 11 अप्रेल सोमवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के फिंगेश्वर विकासखण्ड व छुरा विकासखण्ड के ग्रामो में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देंगे। विधायक के शंकर नगर खम्हारडीह स्थित निवास कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 3:30 बजे शंकर नगर खम्हारडीह निवास से कार द्वारा ग्राम फिंगेश्वरी अकलवारा के लिये प्रस्थान करेंगे जो शाम 5 बजे ग्राम फिंगेश्वरी आगमन पश्चात 84 गांव के आदिवासी ध्रुव गोड समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात 6:30 बजे ग्राम फिंगेश्वरी से छुरा विकासखण्ड के ग्राम लोहझर के लिये प्रस्थान करेंगे शाम 7 बजे ग्राम लोहझर पहुचकर प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। जिसके बाद 8:30 मिनट को ग्राम लोहझर से अपने निवास शंकर नगर खम्हारडीह के लिये रवाना होंगे। उक्त जानकारी उनके निज निवास कार्यालय से प्राप्त हुई है।
प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक 11अप्रैल को राजिम विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
