पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने रामनवमीं की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

पाटन। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम है। श्रीमती साहू ने कहा भगवान श्रीराम जी के जन्म दिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व हमें मानव जीवन में सदैव मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है, भगवान श्रीराम स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम है, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया जाने वाला भगवान श्रीराम का जन्म यह पर्व हम सब के जीवन में नए उजाला लेकर आएगा। विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण यह पर्व नहीं मना पाए, प्रभु श्री रामचंद्र जी की कृपा ,उनका आशीष से ही हमारा जीवन सफल हो रहा है, आज हम सब प्रभु श्रीरामचंद्र जी के कृपा से ही कोरोना संक्रमण काल से निकलकर आज अब फिर से इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी रामनवमीं पर्व मना रहे है, जो हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने पुरे देश, प्रदेश सहित दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए रामनवमी पर्व की सभी को बहुत बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *