मानवता की मिसाल बने लिंक रोड व्यापारी संघ…जिन लोगों का घर जलकर खाक हो गया उनके मदद के लिए बढ़ाया हाथ

भिलाई। भिलाई में गत दिनों हुए अग्नि कांड से कई लोगों का आशियाना जल कर खाक हो गया है। कई लोग बेघर हो गए है। ऐसे संकट की घड़ी में लिंक रोड व्यापारी संघ मानवता की मिसाल साबित हो रहे है। व्यापारी संघ गरीब बेघर लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाए है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल से बात कर व्यापारी संघ में असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। व्यापारी संघ के जिनेश जैन,प्रमोद अग्रवाल, उदय सिंग आदि ने मिलकर जरूरत मंद लोगों के लिए जरूरी उपयोग की समान दान किए है । ताकि कल पावर हाउस फल मार्केट के समीप बस्ती में रहने वालों का घर जल का खाक हो गया। ऐसे लोगों के लिए यह व्यापारी संघ भगवान का दूत बन कर आये है। जिनेश जैन,प्रमोद अग्रवाल और उदय सिंग ने गद्दा, तकिया,थाली,कटोरी,ग्लास,लोटा,चादर,बाल्टी,जग,कुकर आदि दान दिए है। जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले व्यापारी संघ का भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और पीडब्ल्यूडी प्रभारी नगर निगम व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर,राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, जोन अध्यक्ष जोन 3 सन्तोष सिंह जलंधर, पार्षद इंजीनियर सलमान
ने दिल से आभार जताया और धन्यवाद किया। साथ ही महापौर श्री पाल ने सभी से कहा कि आप जैसे दयावान,मददगार नेक दिल लोगों की वजह से ही इनसानियत जिंदा है। महापौर श्री पाल ने शहर के सभी गणमान्य नागरिको से अपील की है कि वे सब भी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाए। ऐसे संकट की घड़ी में हम सब को मिलकर उन सभी जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। यह हम सभी का फर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *