उतई। शैल देवी महाविद्यालय अंडा के समाज कार्य (MSW) में अध्यनरत छात्र द्वारा ग्राम चिंगरी में ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कुली छात्रों व ग्रामीण जन के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर ग्राम में स्वच्छता, जल संरक्षण, पालीथीन मुक्त गांव, व्यसन मुक्त गांव बनाने ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही आनलाइन वित्तीय लेने देन, तथा किसी को भी एटीएम पिन ,OTP, या,CVV की जानकारी नहीं देने का संदेश दिया गया । स्कूली बच्चों के लिये विविध खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम की सरपंच श्रीमती पुष्पा देशमुख प्रधानपाठक चंद्राकर सर, शैल देवी महाविद्यालय सहा. प्राध्यापक ढालसिंग साहू, शिवानी शर्मा, यादवेंद्र साहू , सोमेंद्र साहू, चंदन कुमार, चमेली पटेल, राजीव वर्मा , स्वेता भारदीय , जागेश्वर प्रसाद, नेमीचंद साहू, अनिल देवांगन, हेमंत देशमुख पूजा चंद्राकर, दीप्ति देशलहरा, नंद नवरंगे, मंजू यादव, गीतांजली यदु, राज राजेश्वरी पाटिल, मिनाक्षी, गार्गी वर्मा, आदि शामिल हुए।

