श्रीरामजी की सेना पाटन द्वारा आज निकलेगी श्रीरामजी की विशाल शोभायात्रा, पाटन नगर हुआ राम और भगवामय

पाटन। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पाटन नगर में श्री रामनवमीं महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री रामजी की सेना द्वारा इस महापर्व को मनाने की सम्पूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई है। धर्म नगर पाटन को पूर्णतः भगवा तोरण और ध्वज से सजाकर राममय किया गया है साथ ही पूरे पाटन नगर सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को रामनवमीं महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 10 अप्रैल 2022 रविवार को दोपहर 1:00 बजे नगर के श्री राम जानकी मंदिर में पंडित दीपक सावर्णी द्वारा प्रभु रामजी की पूजा, शास्त्र पूजन एवं हवन के पश्चात संध्या 4 बजे प्रभु श्री राम जी की शोभायात्रा ढ़ोल धमाल और पटाखों के गूंज के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। रथ पर श्री राम जी की मूर्ती आकर्षक साज सज्जा के साथ विराजमान रहेंगे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख चौंक चौराहों से गुजरेगी साथ-साथ भजन मंडली भी भजन गाते हुए चलेंगे। चौक चौराहों, प्रतिष्ठानो और घरों के सामने नागरिक एवं माताएं-बहनें भगवान रामजी की आरती कर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। पूरे नगर भ्रमण पश्चात शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला मंच एवं माँ शीतला मंदिर पहुँचेगी जहाँ श्री रामजी की महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात्रि में नगर एवं क्षेत्र के युवा कलाकार साथियों द्वारा राम भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से इस महाउत्सव में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *