हिंदू जनजागरण सेवा संगठन द्वारा रामनवमी पर आज नगर में भव्य शोभा यात्रा,,,,तैयारियां पूर्ण/नगर भ्रमण होगा

उतई ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) हिंदू जनजागरण सेवा संगठन द्वारा आज रामनवमी पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।यह शोभा यात्रा संध्या 04 बजे श्रीराम दरबार हनुमान मंदिर पाटन पुल सद्भावना चौक उतई से निकलेगी तथा पूरे ढोल धमाकों के साथ नगर के सभी मंदिरों,श्री शीतला सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर,बंजारी माता मंदिर,हनुमान मंदिर गांधी चौक,गायत्री मंदिर,बूढ़ा देव मंदिर,सहित नगर के मुख्य मार्गों से बाजार चौक होते हुवे पुनः श्रीराम दरबार हनुमान मंदिर में सम्पन्न होगी।आयोजक समिति के प्रमुख डिकेश गणेशराम सेन ने बताया की शोभा यात्रा में नगर के सभी जन प्रतिनिधि व्यवसायी बंधु शामिल होंगे ।बाहर से भी अतिथियों का आगमन होगा जो राम नवमी शोभा यात्रा की गरिमा बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *