पंडरिया पुलिस ने सटृटा पट्टी लिखते 02 और सटोरियों को धरदबोचा

  • सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 2310 /- रू. नगदी,02 नग सट्टा पट्टी व 02 नग डाटपेन जप्त किया गया ।

भुवन पटेल@कवर्धा।थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एन. के. वेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 09.04.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की बैरागपारा पंडरिया एवं ग्राम मोतिनपुर में अंको के सामने रकम लेख कर अधिक रकम मिलने का लालच देकर सट्टा जुआ का खेल चल है काफी अधिक भीड लगी है कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थान पर आरोपी 1. दीपक साहू पिता अमृत लाल साहू उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 12 बैराग पारा पंडरिया थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम 2. शंभु निषाद पिता बालाराम निषाद उम्र 41 साल साकिन मोतिनपुर थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को पकडे जिसके कब्जे से नगदी रकम 2310 /- एवं अंको का सट्टा पट्टी लिखा जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4 क जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना पंडरिया में पृथक – पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्रवंशी,आरक्षक जेठु साहू ,चित्रांगद सिंह,द्वारिका चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा थाना पंडरिया में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *