रायपुर। सर्व ब्राहमण भगवान परशुराम शोभायात्रा का प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन 7 मई को रायपुर में आयोजित है । प्रदेश में कार्यरत समस्त सामाजिक इकाईया अपने अपने स्तर पर इसकी तैयारी में सक्रिय रुप से जुट गए हैं। शोभायात्रा में सर्व ब्राहमण समाज, छत्तीसगढ़ी, कान्यकुब्ज , सरयूपारी, गौड़ सनाढ्य, शाकद्विपीय, सारस्वत, नर्मदीय ,मैथिल, बंगाली, महाराष्ट्रीयन, गुजराती, उत्कल, भूमिहार सहित सर्व ब्राहमण शामिल होंगे । बैठको का लगातार दौर चल रहा है। समस्त विप्र जनों से अपील है कि अधिक से अधिक उपस्थिति हेतू निरंतर प्रयास में जुट जाएं । शीघ्र ही यात्रा का रुट एवं स्थान की जानकारी दी जाएगी।
सर्व ब्राम्हण भगवान परशुराम शोभायात्रा 7 मई को रायपुर में
