भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्दू लाल साहू ने समस्त देशवासियों तथा प्रदेशवासियों को रामनवमीं की शुभकामनाएं दी

रोशन अवस्थी@राजिम। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू ने समस्त देशवासियों तथा प्रदेशवासियों को रामनवमीं प्रभु श्री राम प्राकट्य उत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि
“नौमी तिथि मधु मास पुनिता।सुकल पच्छ अभिजीत हरिप्रीता।।
मध्य दिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा।।”
श्रीरामचरितमानस से …बालकांड
प्रसंग :
श्री भगवान्‌ का प्राकट्य
क्योंकि श्री राम का जन्म सुख का मूल है , इसलिए योग, लग्न, ग्रह, वार और तिथि सभी अनुकूल हो गए। जड़ और चेतन सब हर्ष से भर गए।
पवित्र चैत्र का महीना था, नवमी तिथि थी। शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजित्‌ मुहूर्त था। दोपहर का समय था। न बहुत सर्दी थी, न गरमी थी। वह पवित्र समय सब लोकों को शांति देने वाला था ।
शीतल, मंद और सुगंधित पवन बह रहा था। देवता हर्षित थे और संतों के मन में बड़ा चाव था। वन फूले हुए थे, पर्वतों के समूह मणियों से जगमगा रहे थे और सारी नदियाँ अमृत की धारा बहा रही थीं ।
जब ब्रह्माजी ने भगवान के प्रकट होने का वह अवसर जाना तब उनके साथ सारे देवता विमान सजा-सजाकर चले। निर्मल आकाश देवताओं के समूहों से भर गया। गंधर्वों के दल गुणों का गान करने लगे । और सुंदर अंजलियों में सजा-सजाकर पुष्प बरसाने लगे। आकाश में घमाघम नगाड़े बजने लगे। नाग, मुनि और देवता स्तुति करने लगे और बहुत प्रकार से अपनी-अपनी सेवा भेंट करने लगे ।
देवताओं के समूह विनती करके अपने-अपने लोक में जा पहुँचे। समस्त लोकों को शांति देने वाले, जगदाधार प्रभु श्री राम जी प्रकट हुए है। आइए इस पावन पर्व पर हम सब विश्व कल्याण की भावना वसुधैव कुटुम्बकम के मार्ग पर चलें और साथ ही श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *