कांकेर जिले के रावस गॉव में 4 सगी बहनों की तालाब मे डूबने से मौत, 12 घण्टे के भीतर कलेक्टर ने किया राहत राशि स्वीकृत

कांकेर.जिले के नरहरपुर तहसील के ग्राम रावस के चार सगी बहनों-कुमारी भूमिका नेताम, कुमारी नर्मदा नेताम, कुमारी गिरजा नेताम और कुमारी नेत्रा नेताम की आज गुरूवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिस पर कलेक्टर के.एल. चौहान ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा पूरी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटना के 12 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।
नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम रावस के एक ही परिवार के चार बहनों-कुमारी भूमिका नेताम तीन वर्ष, कुमारी नर्मदा नेताम छः वर्ष, गिरजा नेताम नौ वर्ष और कुमारी नेत्रा नेताम उम्र ग्यारह वर्ष की आज तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उनके माता-पिता फूलचंद एवं श्रीमती गंगाबाई के लिए चार-चार लाख रूपये के मान से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *