रोशन सिंह@उतई ।ग्राम पुरई में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पुरई के चारागाह का निरीक्षण किया गया।दोनों ने ग्राम पंचायत, गौठान समिति और महिला स्व सहायता समुह के कार्यों की प्रशंसा की और अच्छा करने प्रेरित किया।वर्तमान में चारागाह मे नेपीयर घास का उत्पादन किया जा रहा है।जिसे समुह द्वारा किसान भाईयों को चार रुपये प्रतिकिलो के भाव से विक्रय किया जा रहा है।जिससे पशुधन अधिक दुग्ध उत्पादन करने मे सहायक हो रहे हैं। इसके अलावा गौठान का निरीक्षण कर कर्मी कम्पोस्ट कार्य को भी देखे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरई के सरपंच उमा रिगरी, उपसरपंच शीतला ठाकुर पंच यशवंत यादव द्वारिका खरे सचिव सुनिता निर्मलकर, गौठान समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, पंचगण लीला पटेल, टेमन साहू ,समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
जिला एवं जनपद सीईओ ने पुरई चारागाह का किया निरीक्षण
