पाटन। विश्वसनीय कोचिंग संस्थान चैतन्य आई ए एस अकादमी पाटन के तत्वाधान में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता लेवल 10th – 12 th पास का आयोजन दिनांक 14/04/2022 दिन गुरुवार अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। संस्थान के प्रबंध निर्देशक संतोष कुम्भकार का कहना है कि विद्यार्थियों के अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है , ताकि इससे विद्यार्थी स्वयं को पहचाने और समाज मे बेहतर ढंग से खुद को साबित कर सके । यह प्रतियोगिता प्रत्यक्ष तौर पर शिक्षा का माहौल बनाने का प्रयास भी है। उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10000 नगद एवं शील्ड द्वितीय पुरस्कार 5000 नगद एवं शील्ड तथा तृतीय पुरस्कार 3000/- एवं शील्ड व टॉप टेन में आने वाले सभी विजेताओ को डिप्टीकलेक्टर के करकमलों से पुरुस्कृत किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन करवाने हेतु 7471104919, 6268325705 पर संपर्क कर सकते हैं पंजीयन की अंतिम तिथि 13/04/2022 है।
ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 14 अप्रेल को
