मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से लोग पलायन करने मजबूर… सरपंच संघ का समर्थन

भुवन पटेल@कवर्धा-पंडरिया जनपद पंचायत परिसर में पिछले 5 दिनों से मनरेगा कर्मी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे हुए है सरपंच संघ पंडरिया के द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया,वही सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष छन्नू कश्यप के द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया,उनका कहना है कि मनरेगा कर्मी पंचायत का रीढ़ होता है पूरे निर्माण कार्य पंचायत स्तर में इन्ही की बदौलत चलती है इनके हड़ताल में जाने से पंचायत का काम ढप हो गया है सरकार से निवेदन है कि इनकी मांगो को जल्द से पूरा करे और ये लोग फिर अपने काम मे वापिस आ जाये जिससे पंचायत स्तर में चलने वाले काम फिर से चालू हो सके, वही ग्राम पंचायत खैरडोंगरी के सरपंच गीतांजली रोहित सिंह का कहना है कि मनरेगा कर्मी के हड़ताल में जाने से मजदूर लोगो का जीवन कठिन हो गया है रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना से ही गरीब मजदूरों का आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाया जाता है इन लोगो के हड़ताल से मजदूर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे है,वही हड़ताल में ब्लाक अध्यक्ष संजीव साहू ,उपाध्यक्ष पन्ना टंडन,बाबूलाल मेहरा कार्यक्रम अधिकारी , जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अश्वनी नांगवंशी,धनी बाँधेकर, वीरेंद्र निषाद,अनिल वर्मा देवेन्द्र बघेल नितिन विजय संजू देवांगन बलवंत,परमेश्वर तोरण लालू संतराम प्रमोद घनश्याम रेवती प्रियंका प्रेमलता सुखचैन रामेश्वर एवम पुरे मनरेगा के कर्मचारी बैठे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *