कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मंचादुर सरपंच दिलीप साहू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

रोशन सिंह@उतई ।दुर्ग ब्लॉक के ग्राम मंचादुर के सरपंच दिलीप साहू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। मीनाक्षी नगर बोरसी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने कांग्रेस में शामिल सरपंच दिलीप साहू को कांग्रेस गमछा पहना कर स्वागत किया।इस दौरान सरपंच दिलीप साहू ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनकल्याण कारी योजनाओं से प्रभावित होकर व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हमारे गांवों में काफी विकास करवाया है और प्रदेश के किसानों की समस्या का समाधान करवाने की पूरी कोशिश कर रहे है, जिसे देखते हुए उन्होंने भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतिया उन्हें पसंद आई हैं और वह पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर जितेंद्र साहू ने कहा कि इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से सीमावर्ती क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस कृष्णा चन्द्राकर,दिवाकर गायकवाड़,डॉ पिलेश्वर साहू,ब्लॉक कांग्रेस सचिव प्रदीप चन्द्राकर,जामवंत ग़जपाल, राजेश साहू,जनपद सदस्य हरेन्द्र देव धृतलहरे,सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा,बैकुंठ महानंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *