ब्रम्हविद्या विहंगम योग संत समाज द्वारा किये खाद्य सामग्री दान


उत्तर बस्तर कांकेर. नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए ब्रम्हविद्या विहंगम योग संत समाज द्वारा खाद्य सामग्री आपदा नियंत्रण कक्ष में दान किये, जिससे बेसहारा, मजदूर एवं जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। खाद्यान्न सामग्री में चांवल 02 क्विंटल, अरहर दाल 30 किलो, आलू 52 किलो, तेल 10 किलो, हल्दी, मिर्च और धनिया 500 ग्राम तथा नमक और सोयाबड़ी 05-05 किलो प्रदाय किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय सहित आपदा नियंत्रण कक्ष के कमचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *