उत्तर बस्तर कांकेर. नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए कांकेर के धर्मेन्द्र कुमार देवांगन, स्वरूप दत्ताराय और सपना दत्ताराय द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए कलेक्टर के.एल. चौहान को 75 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। उनके द्वारा अलग-अलग चेक के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 25-25 हजार रूपये का चेक कलेक्टर को सौपा गया।
