उत्तर बस्तर कांकेर. नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बेवरती के पूर्व जनपद सदस्य श्री आशाराम नेताम द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान को 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौर, सरपंच बेवरती श्रीमती सुरेखा नेताम भी उपस्थित थे।
