मनरेगा के कार्यां में सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन जिला पंचायत के सीईओ ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर. जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने गत दिवस ग्राम पंचायत कोकपुर व उसके आश्रित ग्राम खंमडोड़गी तथा ग्राम पंचायत कोदागांव में महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी के तहत् चल रहे मिट्टी सड़क, डबरी निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं वहां काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उन्हें सोशल डिस्टेटिंग का पालन करने और सेनेटाईजर व मास्क लगाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम खंमडोड़गी में 60 श्रमिक मनरेगा के तहत् कार्य कर रहे थे। वहां के सरपंच प्यारे सिंह मण्डावी के द्वारा मुर्गी शेड व बकरी शेड की मांग किये जाने पर परियोजना अधिकारी मनरेगा को प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया। सीईओ डॉ. कन्नौजे ने ग्राम पंचायत कोदागांव में मनरेगा के तहत् संचालित डबरी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया, वहॉ 48 श्रमिक कार्य कर रहे थे। सभी श्रमिकों द्वारा मास्क लगाकर 01-01 मीटर की दूरी व सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। मिट्टी मुरूम सड़क को और आगे बढ़ाकर उसे दूसरे गांव से जोडने की मांग सरपंच पंचूराम नायक के द्वारा किये जाने पर जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्य का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये ताकि उसे स्वीकृत किया जा सके। सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम कोदागांव में भण्डारित 02 क्विंटल चावल, दाल व सब्जी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पंचूराम नायक ने बताया कि गांव के 34 परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, जिनमें से अत्यंत गरीब परिवार एवं विकलांग व्यक्तियों को ग्राम पंचायत द्वारा 05 किलोग्राम पैकेट चावल, दाल, आलू, प्याज वितरित किया जा रहा है।
सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने ग्राम पंचायत कोदागांव में अपने हाथों से वृद्ध महिला बुद्धो बाई एवं रामेश्वरी तथा दिव्यांग फागूराम, परसराम को चांवल, दाल व सब्जी का वितरण किया तथा पंचायत के सरपंच व सचिव को निर्देशित किया कि गांव में कोई भी गरीबया बेसहारा व्यक्ति भूखा ना रहे। उनके द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच से लॉकडाउन के कारण गांव में पी.डीएस. दुकान के संचालन या राशन भण्डारण में किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत आ रही हो तो उसके संबंध में जानकारी भी लिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यू.के.पामभोई, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋतु कोसरिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *