रायपुर. प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। कोरबा के कटघोरा में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये हैं। सभी मरीजों को एम्स लाया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गयी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक कोरोना का एक और मरीज देर रात कटघोरा से ही मिला था। जिसके बाद बाद उस मरीज के संपर्क में आये अन्य लोगों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था।
खबर के मुताबिक 7 नये केस आने के बाद कोरबा में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों के कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आयी है, उनमें 5 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में अभी जितने भी कोरोना पाजेटिव केस हैं, वो सभी के सभी छत्तीसगढ़ के ही है।
